
रायपुर/ ये आज बुधवार का wind profile (हवा का रूख ) है । इसका विश्लेषण यह है कि हवा की दिशा और गति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। फ्रीजिंग लेवल थोड़ा कम हुआ है। इसका अर्थ है कि आज थोड़ा राहत की गर्मी रहेगी । मौसम विग्यानी एचपी चंद्रा ने बताया कि लाल रंग की रेखा वायु के तापमान की रेखा है । हरा रंग की रेखा ओसांक तापमान है । 600 मिलीबार (4.2 km) से 500 मिलीबार (5.8 km) ऊंचाई तक बहुत अधिक नमी है । इसके कारण रायपुर और आसपास के जिलों में हल्के बादल रहने की सम्भावना है, जिसके कारण थोड़ी गर्मी से राहत रहने की सम्भावना है।








Comments are closed.