छत्तीसगढ़:- हथियार और नशीली सिरप के साथ आदतन अपराधी शीबू खान गिरफ्तार…

बिलासपुर/ सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी शहबाज उर्फ शीबू खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन पिस्टल, छब्बीस जिंदा कारतूस, सात खाली खोखे और तीस नग Rx कोडिन युक्त ONEREX कफ सिरप बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशीली सिरप और हथियारों की तस्करी सफारी स्टॉर्म वाहन CG-10 AE-7361 में कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राजीव गांधी चौक पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और सघन तलाशी में ये बड़ी बरामदगी हुई।

पकड़ा गया आरोपी शीबू खान पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन अपराधों में जेल जा चुका है। पुलिस अब आरोपी के नशीली सिरप के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन की जांच कर रही है। सिविल लाइन पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में संभावित बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुम्मत साहू और उनकी टीम को सराहना मिली है। टीम को इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!