छत्तीसगढ़:-सेक्स रैकेट और ब्लैकमेलिंग केस का खुलासा,बलौदाबाजार में 8 लोगों ने वसूले 41 लाख

बलौदाबाजार/ शहर के बहुचर्चित सेक्स रैकेट ब्लैक मेलिंग कांड में बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट में 8 लोग शामिल हैं, जिसमें 4 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि 4 आरोपी फरार है। ये सभी पैसे वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर लूटते थे। अब तक 41 लाख की वसूली की जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक 3 आरोपी दुर्गा टंडन (30), प्रत्यूष उर्फ मोंटी मरैया (28), रवीना टंडन (22) की गिरफ्तारी की गई है, जबकि 4 आरोपी शिरीष पांडेय, पुष्पमाला फेकर, हीराकली बंजारे, आशीष शुक्ला को फरार है। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी अविनाश ठाकुर और एसडीओपी निधि नाग ने कहा कि मास्टर माइंड शिरीष पांडेय सहित अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और कई नाम आरोपियों के रूप में सामने आ सकते हैं।

गिरफ्तार हो चुके एक आरोपी के परिजनों ने ब्लैकमेलिंग मामले में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद भी अब तक उन पुलिसकर्मियों पर आरोप तय नहीं किए जाने से जांच की निष्पक्षता पर ही सवाल खडे कर रहे हैं। इस गिरोह द्वारा बहुत ही सुनियोजित तरीके से बलौदाबाजार शहर और आसपास के धनवान लोगों को फंसाते थे। उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने और लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली की जाती थी।

यह गिरोह बहुत ही शातिर तरीके से अपने काम को अंजाम देता था। गिरोह के सभी सदस्यों के मध्य काम का बंटवारा करते हुए सभी सदस्य अपनी अलग-अलग भूमिका निभाते थे। मोंटी उर्फ प्रत्यूष मरैया, दुर्गा टंडन तय शिकार से मिलने और उसे फंसाने के लिए बाहर से बुलायी गयी लडकियों के ठहरने, खाने का इंतजाम करते थे। लडकी को शिकार के पास भेजते थे। इसके बाद शिकार के पास लड़की के रिश्तेदार बनकर पहुंच जाते थे। लड़की के साथ ज्यादती की बात कहकर रिपोर्ट लिखाने की धमकी देते थे।

गिरोह धनवान और रिटायर्ड कर्मियों का शिकार करता था, फिर तय शिकार से मेल-जोल बढाकर गिरोह की महिला से मिलाने का दिन और समय तय किया जाता था। उसी तय समय में गिरोह के अन्य सदस्य महिला के घर पहुंचते थे। रूम के अंदर वे शिकार का महिला के साथ फोटो लेते थे, वीडियो भी बनाते थे। उसे न्यूज बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का भय दिखाते थे। शिकार बदनामी के डर से गिरोह के सदस्यों को तय रकम दे देता था।

  • Related Posts

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    जिले के औद्योगिक क्षेत्र हरदी बाजार में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। SECL दीपका खदान में हुई शक्तिशाली ‘हैवी ब्लास्टिंग’ के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) हरदी बाजार…

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    Comments are closed.

    You Missed

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026
    error: Content is protected !!