छत्तीसगढ़:- सिद्धी पाने कब्र से निकाला महिला का शव, घटना के बाद गांव में आक्रोश; दो गिरफ्तार

गरियाबंद/ तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला का कब्र खोदकर शव निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यह घटना छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी ग्राम की है. इस मामले में पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एएसपी जितेंद्र चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है. मिली जानकारी के मुताबिक, भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मृत्यु होने के बाद शव को मिट्टी में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था. गांव के ही एक व्यक्ति और उसके अन्य साथी ने लाश को कब्र से बाहर निकालकर पूजा तंत्र विधा जैसा कार्य किया गया था. मृतक के ही मोहल्ले के रहने वाले ने इस घटना को अंजाम दिया. आसपास पता किए तो पता चला कि गांव के नंदे यादव शाम को रापा फावड़ा लेकर शमशान घाट की ओर गया था. गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछे तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदना बताया.

मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत छुरा थाने में की. इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है. छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सही ढंग से ग्रामीणों एवं परिजनों के माध्यम से खुदी हुई कब्र को ठीक किया. ग्रामीणों को समझाइश देते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया. वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!