
कोरबा/ सांप के काटने से मासूम की मौत हो गई। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के चारपारा कोहडिया निवासी ढाई साल का श्रेयाश पटेल शुक्रवार की दोपहर घर के पीछे आंगन में खेल रहा था। इसके बाद मासूम रोने लगा। मां को लगा कि चींटी या फिर कीडे ने कटा होगा। मां बच्चे को चुप कराने बिस्तर पर ले गई और दूध पिलाने के बाद उसे सुला दी। फिर वह अपने काम में लग गई। कुछ देर बाद जब वह वापस बिस्तर पर आकर देखी तो श्रेयाश अचेत हालत में पड़ा हुआ था। उसे अनहोनी की आशंका हुई।
मासूम के पिता द्वारका पटेल ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी और इकलौता बेटा घर पर थे। उसे फोन पर जानकारी हुई कि श्रेयांश को सांप ने काट लिया है। जब अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वहीं डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।










Comments are closed.