छत्तीसगढ़:- सराफा कारोबारी गोपालराय सोनी की हत्या, 12 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

कोरबा/ छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार की रात हुई सराफा कारोबारी गोपालराय सोनी की निर्मम हत्या के मामले में 12 घण्टे बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। अब इस मामले की जांच बिलासपुर रेंज की विशेष टीम करेगी। आई जी बिलासपुर संजीव शुक्ला ने इस आशय की जानकारी दी है।

सोमवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंचे बिलासपुर आई जी संजीव शुक्ला ने बताया कि घटना रात 9.30 बजे से लेकर 10.00 बजे के बीच हुई है। घटना में दो लोगों के शामिल होने की संभावना है। किसी धारदार हथियार से उनपर हमला हुआ है। ऐसा कोई सामान लेकर नहीं गए हैं जिससे उनका मोटिव पता चल सके। सब बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। रेंज की सायबर और अन्य बेस्ट टीम को जांच में लगा रहे हैं। उम्मीद है बहुत जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कोरबा के बड़े सर्राफा व्यवसायी गोपालराय की घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर से लगे लालू राम कॉलोनी में बीती रात 9.30 बजे से 10 बजे के बीच यह घटना हुई। उस समय सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी 65 वर्ष और उनकी पत्नी जो गंभीर रूप से बीमार हैं और बेडरेस्ट पर हैं, ही घर पर थे। उनका एक पुत्र करीब 9, 15 बजे दुकान से घर आकर 9,30 बजे किसी काम से बाहर गया। रात 10 बजे वह घर वापस आया तो उसके पिता खून से लथपथ हालत में ड्राइंग रूम में फर्श पर पड़े हुए थे। रूम में चारों ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था। वह चीखते हुए घर के बाहर निकला और घर के ठीक सामने स्थित ब्लू डायमंड हॉटल के गार्ड को सूचना दी। उसने कुछ अन्य करीबी लोगों को फोन किया और गंभीर रूप से घायल गोपाल राय को लेकर निजी अस्पताल गया, जहां परिक्षण के बाद गोपाल राय को मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना में अपराधी घटना के बाद व्यवसायी की घर के गैरेज में खड़ी उनकी क्रेटा कार (क्रमांक JH 01 CC 4455, सफेद रंग) को लूटकर फरार हो गए हैं।घटना की खबर आम होते है शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर जिले में चौतरफा घेरा बन्दी कर दी। लेकिन अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!