छत्तीसगढ़ सरकार से ढाई साल पूरे होने पर हिसाब मांगना हास्यास्पद – निखिल मांडले

तिल्दा नेवरा से निखिल वाधवा की रिपोर्ट-

बलौदाबाजार/ एनएसयूआई बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष निखिल मांडले ने भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार से ढाई साल पूरे होने पर हिसाब मांगना हास्यास्पद है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयां हासिल कर रहा है, जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो गई है। भाजपा नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं । निखिल मांडले ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चहुमुखी विकास के लिए ढाई साल में कई बड़े फैसले किए गए। लोगों की छोटी-छोटी बुनियादी समस्याओं का निपटारा किया गया । किसानों, युवाओं, मजदूरों समेत सर्वहारा वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है। इन कार्यों को छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है। जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का गठन हुआ है तब से छत्तीसगढ़ की जनता के साथ किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है , किसानों की कर्ज माफी, 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य में धान खरीदी, हाफ बिजली बिल, शिक्षा कर्मियों के नियमितीकरण, राजीव गांधी किसान योजना, तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा 25 सौ से बढ़ा कर 4 हजार प्रति मानक बोरा, गोबर खरीदी, गौठान योजना ,महतारी दुलार योजना, युवाओं को रोजगार, मजदूरों को काम, महिलाओं की सुरक्षा जैसे बहुत से जनकल्याणकारी कार्य योजना को सुचारू रूप से लागू करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के विश्वास पर खरा उतरी है , निखिल मांडले ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के 15 साल के कुशासन को भी देखा है। 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े घोटाले और कांड हुए जैसे गर्भाशय कांड, गौशाला कांड, पौधारोपण घोटाला, राशन कार्ड घोटाला,आंख फोड़वा कांड, प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, झीरम घाटी कांड, खाद बीज घोटाला, शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला, नान घोटाला जैसे बड़े-बड़े घोटाले को जनता भूल नहीं पाई है। जिस विश्वास के साथ छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 15 साल सत्ता में बैठाया था, भाजपा ने उसी विश्वास का गला घोंट दिया। जनता के साथ विश्वासघात किया गया जिसके कारण अब जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया , साल 2014 के चुनाव में भाजपा ने प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था , 7 वर्ष की सत्ता में 14 करोड़ लोगों को रोजगार मिलना था लेकिन हालत ये है कि रोजगार नहीं मिला, बल्कि करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। हरेक नागरिक के खाते में 15 लाख भी नहीं आए और विदेशी बैंक में जमा काला धन भी नहीं आया। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है , पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं , भाजपा नेताओं को जनता से जुड़े इन सवालों का जवाब देना चाहिए , भाजपा के क्रियाकलापों से परेशान होकर जनता ने छत्तीसगढ़ से भाजपा को बेदखल किया था। अब देखते जाइये पूरे देश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी ।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!