छत्तीसगढ़:- सरकारी नौकरी और व्यापारी वर्ग की महिलाओं को नहीं मिलेंगे 12 हजार, महतारी वंदन योजना के लिए तैयार हो रहा क्राइटेरिया

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को सालाना 12 हजार देने का क्राइटेरिया तय किया जा रहा है।80 लाख महिलाएं इस योजना के तहत विचाराधीन हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि लगभग 20 प्रतिशत महिलाएं ऐसे वर्ग से आती हैं जो सम्पन्न हैं। सरकारी नौकरी और व्यापारी वर्ग की महिलाएं भी इस दायरे से बाहर हो जाएंगी। अनुमान है कि ये भी 10 से 15 प्रतिशत हो सकती हैं। इसके अलावा एक परिवार या एक राशन कार्ड से एक महिला या उससे अधिक को लिया जाएगा। महतारी वंदन योजना लोकसभा चुनाव के पहले लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों की सूची सौंपी है जिसमें महतारी वंदन योजना को पहले लेने की बात की गई है।

इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। गरीब, अति गरीब और लोअर मिडिल क्लास की महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में तकरीबन 50 लाख महिलाएं ही इसके दायरे में आएंगी। अफसर इस योजना का क्राइटेरिया बनाने में जुटे हुए हैं। भाजपा नेतृत्व से सहमति प्राप्त कर विष्णुदेव साय सरकार इस योजना को लोकसभा चुनाव के पहले लागू कर सकती है।

साय सरकार ने हाल में विधानसभा से पारित अनुपूरक बजट में लगभग 1200 करोड़ रुपए महतारी वंदन योजना के लिए प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना की तर्ज पर ही छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा, ऐसे संकेत मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है।

इसके तहत प्रदेश प्रभारी ओम माथुर शुक्रवार को प्रदेश के नेताओं की बैठक लेने वाले हैं। प्रदेश भाजपा इस संकल्प के साथ इस बार चुनाव मैदान में उतरने वाली है कि राज्य की सभी 11 सीटें भाजपा जीतेगी। इसके लिए अयोध्या के राममंदिर को लेकर अक्षत वितरण और अन्य कामों को भाजपा ने हाथ में लिया है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना को भव्य समारोह में शुरू किया जा सकता है।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!