
कॉर्पोरेट रिलेशनशिप एवं संव्यवहार बैंकिंग प्रमुख छग प्रवास पर
रायपुर/ यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कॉर्पोरेट रिलेशनशिप एवं संव्यवहार बैंकिंग प्रमुख श्री रामास्वामी प्रसाद रायपुर में तीन दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने संव्यवहार बैंकिंग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। छत्तीसगढ़ राज्य में यूनियन बैंक द्वारा विभिन्न ग्राहकों को संव्यवहार बैंकिंग की सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं जो कि आज के समय के अनुसार सभी मापदण्डों पर खरी उतरती है। अपने उद्घोष में उन्होंनेबैंकिंग क्षेत्र में नवीनतम तकनीक द्वारा ग्राहकों की मूलभूत सेवाओं से संबंधित आवश्यकताओं पर चर्चा की।
उनके इस प्रवास के दौरान उन्होंनेइस्कॉन मंदिर रायपुर में ई-हुँडी एवं अनुकूलित कलेक्शन समाधान का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंनेचैनल फ़ाइनेंस के अंतर्गत विभिन्न कार डीलरों एवं राज्य स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाक़ात की।
विगत गुरुवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री रामास्वामी प्रसाद जी ने अंचल प्रमुख भोपाल श्री बी पी दास,क्षेत्र प्रमुख रायपुर श्री अनुज कुमार सिंह, उप क्षेत्र प्रमुख श्री सौरभ चाफेकर,कॉरर्पोरेट बिजनेस सेंटर रायपुर प्रमुख श्री बिकाश रंजन पांडा एवं विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख की उपस्थिति में इस्कॉन मंदिर रायपुर के ई-हुँडी एवं अनुकूलित कलेक्शन समाधान, नगर निगमके ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल एवं रायपुर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के फ़ी कलेक्शन हेतु एप्प आधारित कैशलेस कैम्पस सोल्यूशन का वर्चुअल अनावरण किया। इस कार्यक्रम में उन्होंनेवर्तमान समय में बैंकिंग में आधुनिक तकनीकों एवं डिजिटल माध्यमों के द्वारा शिक्षण संस्थानों एवं बड़ी कंपनियों के साथ एकीकरण करने के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की।इस संदर्भ में उन्होंनेकलेक्शन एवं भुगतान प्रणाली के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के बारे में भी सभी को अवगत कराया।







Comments are closed.