छत्तीसगढ़:- शौचालय के ऊपर मिली युवक की लाश, करंट की चपेट में आने से मौत की आशंका, करता था ड्राइवरी का काम

कोरबा/ जिले में एक घर के शौचालय के ऊपर छज्जे पर एक युवक की लाश मिली है। उसके शरीर पर करंट से जलने के निशान मिले हैं। युवक ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र के चोढ़ा गांव के आनंद नगर बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान 21 वर्षीय प्रीतम कुमार मरकाम निवासी चोढ़ा के आश्रित मोहल्ला बरहामुड़ा के रूप में हुई है। वो अपने बुजुर्ग पिता के साथ रहता था। उसकी मां की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मकान मालिक पुनिराम का बयान दर्ज किया है।

सब्जी तोड़ने के दौरान लाश पर पड़ी नजर

मकान मालिक ने बताया कि, वो सब्जी के लिए कुंदरु तोड़ने बाथरुम की तरफ गया था। इस दौरान उसकी नजर लाश पर पड़ी। उसने गांव वालों और कोटवार को सूचना दी। युवक कब, कैसे और किन परिस्थितियों में शौचालय के ऊपर पहुंचा, यह उसे नहीं पता है। 

करंट से लगने से मौत की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि, शौचालय के ऊपर से 11 केवी तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। क्योंकि, शरीर पर करंट से जलने के भी निशान पाए गए हैं। लेकिन वो वहां क्यों गया और कैसे उसकी मौत हुई यह जांच का विषय है। पुलिस केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। 

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!