छत्तीसगढ़:-शिवनाथ एक्सप्रेस के AC कोच से 65 लाख के डायमंड-ज्वेलरी पार, राजनांदगांव से दुर्ग के बीच चोरी

रायपुर/ गोंदिया से रायपुर आ रही शिवनाथ एक्सप्रेस के एसी कोच से 65 लाख की चोरी हुई है। एक बिजनेसमैन की पत्नी जिसने करीब 20 हजार रुपए कीमती पर्स रखा था उसे चोर उड़ा ले गए। पर्स में हीरे की चार अंगूठी सहित 65 लाख की ज्वेलरी और 45 हजार कैश थे। जीआरपी भिलाई-3 इस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी के मुताबिक महाराष्ट्र-गोंदिया के रहने वाले बिजनेसमैन दिनेश भाई पटेल की पत्नी हिना शिवनाथ एक्सप्रेस से रायपुर आ रही थीं। वो गोंदिया से ट्रेन पकड़ी और A-1 कोच में सवार हुई थीं। राजनांदगांव से भिलाई-3 स्टेशन के बीच वारदात होने की आशंका है।

राजनांदगांव से दुर्ग के बीच चोरी

हिना ने जीआरपी को बताया कि, जैसे ही ट्रेन 4 अप्रैल की सुबह 4-4.30 बजे करीब राजनांदगांव पहुंची तब उनकी आंख लग गई। आधे घंटे बाद 5 बजे दुर्ग से ट्रेन छूटने के बाद उन्होंने देखा कि उनका पर्स गायब है। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन जब पर्स नहीं मिला तो रायपुर रेलवे स्टेशन में उतरकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

महिला की शिकायत के आधार पर यह वारदात राजनांदगांव से भिलाई-3 रेलवे स्टेशन के बीच हुई है, इसलिए रायपुर में जीरो में अपराध दर्ज करने के बाद जीआरपी थाना भिलाई-3 में मामला दर्ज किया गया। शिकायत दर्ज करने के बाद रेलवे पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

65 लाख रुपए की हीरे की ज्वेलरी

महिला ने बताया कि उसके बैग में 35 लाख रुपए कीमत का एक हार, 25 लाख रुपए कीमत का दूसरा हार और लगभग 5 लाख रुपए कीमत की हीरे की चार अंगूठी सहित 65 लाख रुपए की ज्वेलरी रखी थी। इसके साथ ही पर्स में 45 हजार रुपए कैश और मोबाइल फोन भी रखा हुआ था।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप
    error: Content is protected !!