छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गठित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया है।

KORBA

कोरबा जिले के लिए अध्यक्ष पद पर यह मनोनयन जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह की जनसेवा, जनहितैषी दृष्टिकोण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को माना जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है जो हमारे लोकप्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

उनकी सक्रिय भागीदारी से न केवल जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि आदिवासी अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आजीविका और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ठोस कार्य योजना बनेगी।

ज्ञात हो कि कोरबा क्षेत्र लंबे समय से आदिवासी बहुल क्षेत्र रहा है, जहां योजनाओं की सतत निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन की अत्यंत आवश्यकता थी।

अब पवन कुमार सिंह के प्रतिनिधित्व से यह अपेक्षा की जा रही है कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।

मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से आदिवासी बंधुओं के हित के लिए काम करूंगा : सिंह

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना कोरबा के प्रत्येक नागरिक की उपलब्धि है।

यह मेरे लिए सम्मान का विषय है और मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से कोरबा सहित पूरे क्षेत्र के आदिवासी समाज के विकास हेतु कार्य करूंगा।”

संक्षिप्त सूची में अन्य नियुक्त प्रमुख नाम:

जशपुर से विधायक राजेश्री पैकरा

बैकुंठपुर से विधायक रणविजय सिंह

अंबिकापुर से सांसद चिंतामणि महाराज

कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी

नारायणपुर से सहकारिता मंत्री कवर्धा केदार कश्यप

भानुप्रतापपुर से विधायक अनिता शर्मा, आदि।

  • Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा। ऊर्जा की नगरी कोरबा में इस बार होली केवल रंगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का भी बड़ा माध्यम बनकर उभरी है। शहर में जगह-जगह…

    Read more

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा, 04 मार्च होली के त्यौहार के बीच शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत
    error: Content is protected !!