छत्तीसगढ़:- शादी का सामान खरीदने डिप्टी कलेक्टर मैडम सरकारी गाड़ी में जाती हैं दुर्ग-रायपुर!, चालक ने की शिकायत…

बालोद/ बालोद जिला में महिला अधिकारी के निजी काम के लिए सरकारी वाहन के उपयोग करने का मामला सामने आया है. अनुविभागीय अधिकारी के ड्राइवर ने अपर कलेक्ट को लिखित शिकायत में बताया कि मैडम सरकारी वाहन से शादी का सामान खरीदने के लिए रायपुर, दुर्ग-भिलाई आना-जाना कर रही हैं, यही नहीं अपनी प्राइवेट कार में सरकारी राशि से पेट्रोल भी भरवा रही हैं. अपर कलेक्टर ने शिकायत की जांच कराने की बात कही है

दरअसल, शिकायतकर्ता कमल किशोर गंगराले गुरुर अनुविभागीय अधिकारी की सरकारी गाड़ी चलाता है. 22 जुलाई से पूर्व अनुविभागीय अधिकारी पूजा बंसल की अवकाश (छुट्टी) पर चले जाने से उनकी जगह डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर को प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन 23 जुलाई को अधिकारी सरकारी वाहन CG 02 H0042 में ड्राइवर को साथ लेकर दुर्ग-भिलाई और रायपुर स्थित शॉपिंग मॉल खरीदारी की. रात में भिलाई स्थित अपने घर पर रुक गई. इसके बाद ड्राइवर अधिकारी और गाड़ी को छोड़ रात 11 बजे बस से बालोद लौट गया.

5 दिन बाद 27 जुलाई को फिर इस सरकारी वाहन से ड्राइवर को रायपुर ले जाकर अपना पर्सनल काम कर रात में भिलाई निवास में रुक गई. ड्राइवर फिर गाड़ी छोड़कर बस से रात में बालोद लौट गया. 29 तारीख को महिला अधिकारी ने अपनी प्राइवेट कार की सरकारी बताकर 50 लीटर पेट्रोल भरवा लिया. इसका रिकॉर्ड सरकारी दस्तावेज लॉग बुक में चढ़ाने पर ड्राइवर ने जब अधिकारी से पूछा तो उसे बिना कोई जवाब दिए, गाड़ी चलाने से हटा दिया. इस पूरे मामले को लेकर ड्राइवर कमल किशोर गंगराले ने अपर कलेक्टर से शिकायत की है.

दस्तावेजी सबूत…

ड्राइवर की शिकायत पर जब अनुविभागीय अधिकारी प्राची ठाकुर का पक्ष जानने की कोशिश की गई, तो उन्होंने मीडिया में कोई भी बयान देने से साफ इंकार कर दिया. वहीं मामले में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक का कहना है कि अधिकारी के खिलाफ शिकायत आई है. आधिकारिक कथन लिया जाएगा. उन्होंने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई का बात कही है.

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!