
रायपुर।छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया और कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्होंने अडानी समूह के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई थी।भूपेश बघेल ने कहा, “मेरे बेटे के खिलाफ कोई ठोस मामला नहीं है, फिर भी उसे गिरफ़्तार कर उत्पीड़न किया जा रहा है। मैं नहीं झुकूंगा। अगर अडानी के खिलाफ बोलने का नतीजा यह है, तो मैं इसे चुपचाप सहने वाला नहीं हूं।”ईडी ने चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 16.70 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में कथित भूमिका के तहत गिरफ़्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि इस घोटाले के जरिए अवैध शराब बिक्री और कमीशन वसूली से करोड़ों रुपये की हेराफेरी हुई, जिसमें कई राजनीतिक और प्रशासनिक चेहरे शामिल हैं।इस पूरे घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे “जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की साज़िश” बताया है, वहीं भाजपा ने गिरफ्तारी को कानून के दायरे में उठाया गया जरूरी कदम कहा है।पूरा मामला अब दिल्ली तक तूल पकड़ता दिख रहा है।









Comments are closed.