छत्तीसगढ़:- शराब खरीदने को लेकर विवाद, शराब दुकान में गला रेतकर हत्या, कातिल मौके से फरार

दुर्ग/ पुलगांव थाना क्षेत्र के शराब दुकान में दो लोगों में शराब खरीदने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दूसरे युवक के गले में चाकू से वार किया और भाग गया। अधिक खून बह जान से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना पुलगांव शराब भट्ठी में बुधवार रात 8.40 से 9 बजे के बीच की है। यहां शराब खरीदने के लिए भीड़ लगी थी। इसी दौरान शराब खरीदने को लेकर प्रमोद साहू (45 साल) का एक अन्य युवक से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे हाथा पाई में उतर आए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता और दोनों के विवाद को दूर करता, एक ने अपने जेब से धारदार चाकूनुमा हथियार निकाला और प्रमोद के गले में ताबड़ तोड़ वार करके भाग गया। कुछ सेकंड के अंदर ही लोगों ने देखा कि प्रमोद खून से लतपथ होकर जमीन में गिर गया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने डायल 112 को फोन करके मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को दुर्ग मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!