
कोरबा/ पति ने शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घर के मयार पर फंदे से लटक कर जान दे दी । पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागर पारा का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम अशोक यादव (40) है। मोती सागर पारा निवासी अशोक यादव बढ़ई का काम करता था छोटे-मोटे काम लेकर पैसा कमाता था,लेकिन पैसे को वह शराब पीकर उड़ा देता था।
दरअसल, बुधवार की सुबह 10:00 बजे लगभग अशोक यादव की पत्नी काम पर जा रही थी। इस दौरान अशोक ने शराब पीने के नाम से पैसे मांगे। उसकी पत्नी के पास पैसे नहीं थे, उसने कहा कि काम से वापस लौटने के बाद पैसे दूंगी, लेकिन उसे सब्र नहीं हुआ। उसकी पत्नी के आते तक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली ।
मृतक अशोक यादव की 1 लड़की और 2 लड़के हैं, जिसमें एक बड़ी लड़की 1 साल पहले फांसी लगाकर जान दे दी थी। रोजी-मजदूरी कर पत्नी परिवार का भरण पोषण करती है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।









Comments are closed.