
कोरबा/ छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर प्रगतिशील लेखक संघ कोरबा ने उन्हें बधाई दी है। अध्यक्ष सुरेशचंद्र रोहरा, सचिव अरविंद तिवारी व अन्य ने उन्हें बधाई दी है।
श्री रोहरा ने बताया यह पुरस्कार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्यिक योगदान के लिए दिया गया है, उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और साहित्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।श्री विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को भारत के कोने-कोने में पहुंचाती हैं। उनकी कविताएं और उपन्यास छत्तीसगढ़ के लोगों की जीवनशैली, उनकी संस्कृति और उनकी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।
यह पुरस्कार श्री विनोद कुमार शुक्ल के साहित्यिक योगदान के लिए एक सम्मान है, और यह छत्तीसगढ़ के लिए भी एक गौरव का क्षण है।








Comments are closed.