छत्तीसगढ़:- लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड को मारकर दफनाया,11 महीने बाद मिला कंकाल, प्रेमी बोला- ‘युवकों से थे अवैध संबंध’

सूरजपुर/ ज़िले में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। शव को सोनगरा ​​​​​​जंगल में दफना दिया। 11 महीने बाद इसका खुलासा हुआ है। लापता पंडो जनजाति महिला का कंकाल बरामद किया गया। घटना प्रतापपुर ​​​​​​थाना क्षेत्र के ​खड़गवां चौकी की है। बताया जा रहा है कि, अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का पिता भी पिछले 6 महीने से लापता है।

पंडो समाज ने 3 दिन पहले एसपी से मामले में शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। जानकारी के मुताबिक, झिंगादोहर गांव निवासी सीमा पंडो (35) 21 जनवरी 2024 से लापता थी। सीमा पंडो के पिता सोहरलाल पंडो ने भी उस दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि, सीमा पंडो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी हैं। वो पति को छोड़कर मायके में रहने लगी थी। इसके बाद आरोपी चंद्रिका राजवाड़े ​​​​​​से उसका प्रेम संबंध हुआ। सीमा पंडो 2017 से चंद्रिका राजवाड़े के साथ लिव-इन में रह रही थी।

पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने सारे राज खोल दिए। आरोपी ने बताया कि, 21 जनवरी 2024 को सीमा की हत्या कर 2 किलोमीटर दूर सोनगरा के जंगल में शव गाड़ दिया था। इसके बाद रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में कंकाल बरामद किया। उसकी मां इंद्रमणि ने माला से उसकी पहचान की और फिर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस पूछताछ में चंद्रिका ने बताया कि, सीमा का दूसरे युवकों के साथ भी अवैध संबंध था। इसे लेकर दोनों के बीच 21 जनवरी को विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने लाठी से सिर पर वार कर सीमा को मार डाला। झांपी नाले के किनारे 4 फीट गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। उसके कपड़ों को भी जला दिया था।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्रिका पंडो (48) निवासी सरसताल के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!