छत्तीसगढ़:- राजद्रोह में दो कांस्टेबल हिरासत में, इस्तीफा देने जा रहे थे रायपुर, भिलाई पुलिस ने हिरासत मे लिया

भिलाई / छत्तीसगढ़ पुलिस के दो कांस्टेबलों को भिलाई में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पर राजद्रोह का आरोप है। निलंबित किए जाने के बाद दोनों कांस्टेबल इस्तीफा देने पैदल ही रायपुर के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ बीजापुर और सुकमा थाने में मामला दर्ज है। वहां से पुलिसकर्मी आने के बाद दोनों को उन्हें सौंप दिया जाएगा। दोनों कांस्टेबल ने अधिकारियों पर जवानों के शोषण का आरोप लगाया है। वहीं अफसरों का कहना है कि दोनों फरार थे।

जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल संजीव मिश्रा सीआईडी रायपुर और उज्ज्वल दीवान धमतरी में पदस्थ थे। जहां से उनके निलंबन की कार्यवाही की गई है। बीजापुर और सुकमा में दोनों आरक्षको पर ड्यूटी के दौरान शासन के विरुद्ध उकसाने और भटकाने का मामला दर्ज किया गया है। इसके चलते दोनों कांस्टेबल गुरुवार को पुलिस विभाग से त्यागपत्र देने के लिए रायपुर पैदल निकले थे। दोनों ने अपने साथ विभागीय किट पेटी भी साथ ले रखी थी। इससे पहले ही भिलाई पुलिस ने जानकारी मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

निलंबित पुलिस कांस्टेबल संजीव मिश्रा ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत आरक्षक, सहायक आरक्षक को सम्मानजनक वेतन, आवास, अवकाश और आठ घंटे ड्यूटी जैसे 45 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग शासन से की गई थी। इसके लिए शासन ने जो कमेटी बनाई है, वह सवा साल बाद भी कोई निर्णय नहीं ले पाई है। जिसको लेकर उनकी ओर से संघर्ष किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इसके चलते उनके ऊपर झूठे मुकदमें दर्ज किए गए हैं।

  • Related Posts

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भाजपा से जुड़े एक नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने 6 मार्च को समोदा गांव…

    Read more

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    (बिलासपुर) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर में एक विशेष आध्यात्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन सेजवानी के…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    दुर्ग: भाजपा नेता के खेत में अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई, पार्टी ने किया सस्पेंड

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    महिला दिवस पर बिलासपुर आएंगी मां जानकी, विशेष आध्यात्मिक सत्र का होगा आयोजन

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    कोरबा: बीच सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक
    error: Content is protected !!