छत्तीसगढ़:- युवक की गर्दन काटकर हत्या, जंगल में मिले सिर और धड़ आसपास, बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या

जशपुर/ जिले में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवक को सड़क से घसीटकर जंगल में ले जाया गया है। इसके बाद गर्दन काटी गई है। सिर और धड़ आस-पास में ही मिले हैं। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी से सटे जंगल का है।

मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू 

प्रत्यक्षदर्शी दिलीप राम ने बताया कि जब वह पहुंचा तो सिर और धड़ अलग दिखे। शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं। किसी ने धारदार हथियार से कई वार कर मारा है। आस-पास खून ही खून बिखरा दिखा। मृतक के बाएं हाथ में एक टैटू बना है, जो रिंग के आकार में है।

 फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही लाश को देखने कुनकुरी-तपकरा रोड पर श्रीनदी पुल के पास राहगीर और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम को मौके पर मौजूद है। फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है।

जशपुर में लाश सिर कटी लाश देखने लोगों की भीड़ जुटी।

दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

कुनकुरी थाना प्रभारी सुनील सिंह ने मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल की स्थिति और लाश की स्थिति को देखकर लग रहा है कि हत्या बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से की गई है। गले के शॉर्प हथियार से काटा गया है। व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    आज मुस्लिम समुदाय के हर एक मस्जिद में रमजान मौके पर हाफिज कुरान के द्वारा 30 अध्याय सुनाया जाता।जिसके बाद उन्हें आज के दिन 27वी शब की रात को नजराना…

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    कोरबाछत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन
    error: Content is protected !!