छत्तीसगढ़:- मॉल की तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, पिता की गोद से फिसला मासूम, ऐस्कलेटर पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

रायपुर/ राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। तीसरे माले से करीब एक साल का मासूम शख्स के हाथ से छूट के नीचे गिर गया। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है। वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग मॉल में घूम रहे होते हैं जिसमें से एक के गोद में वह बच्चा था। वहीं एक और बच्चे को ऐस्कलेटर पर चढ़ाने के लिए शख्स ने एक हाथ बढ़ाया इसी दौरान गोद से मासूम फिसल गया और नीचे गिर रहा।

बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता का नाम राजन कुमार है और बच्चे का नाम राजवीर कुमार है। पेरेंट्स झारखंड नंबर प्लेट की गाड़ी से मॉल पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पेरेंट्स मासूम को लेकर बैरन बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!