
तिल्दा/नेवरा/ ग्राम पंचायत नकटी के सरपंच और पंचो ने मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड का समर्थन करते हुए कहा की उद्योग लगेगा तो विकास होगा और बेरोजगारी में कमी आएगी
रायपुर जिला के तिल्दा विकासखंड क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत नकटी मे मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड स्थापना को लेकर पर्यावरण जनसुनवाई शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ ।

जनसुनवाई में उद्योग स्थापना को लेकरआस पास के ग्रामीणों ने समर्थन किया। जनसुनवाई में ग्रामीणों का पहली मांग है कि क्षेत्रिय बेरोजगारों को 70 प्रतिशत रोजगार मुहैया कराया जावे । वहीं कुछ लोगो ने शिक्षा,स्वास्थ्य एवं प्रदूषण पर बल दिया । ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित किया गया है जिनमे क्षेत्रवासीयों को रोजगार मिल रहा है । ग्रामीणों ने क्षेत्रिय बेरोजगारों को योग्यतानुसार क्षेत्र में संचालित संयंत्रों में रोजगार मुहैया कराने की मांग की महिलाओं ने प्रबंधन से माहिलाओ और विकलांगो को भी रोजगार देने की बात कही
मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड संयंत्र प्रबंधन के एम डी ने कहा की उनके द्वारा ग्रमीण क्षेत्रों में हर संभव विकास कार्य कराया जायेगा और क्षेत्रिय लोगो को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाएगा ।
कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग से मनीष कश्यप ,एसडीएम प्रकाश टंडन ,नायब तहसीलदार कुम्भकार मे.एमएसएम एंड एसएनडीबी स्पात एंड पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सरबजीत होरा ,कमलजीत होरा ,और ओजस बदवानी अधिकारीगण ,बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण ,सरपंच, पंच ,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में अत्यंत ही सौहार्द्रपूर्ण माहौल में जनसुनवाई संपन्न हुई।











Comments are closed.