छत्तीसगढ़ में कैसे होगी शराबबंदी ? डिटेल में समझे भूपेश सरकार का पूरा प्लान

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शराबबंदी से पहले जनचेतना अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए महिला कमांडो को सशक्त किया जाएगा और नशा मुक्ति केंद्रों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी. जानकारी के मुताबिक, समिति के सदस्य बिहार, गुजरात, नागालैंड, मिजोरम, लक्ष्यदीप समेत जहां पूर्ण शराबबंदी है वहां समाज की आर्थिक स्थिति के साथ कानून व्यवस्था का भी एक अध्ययन करेंगे. साथ ही टीम उन राज्यों का दौरा भी करेगी जहां शराबबंदी के बाद फिर से शराब की बिक्री शुरू की गई है. छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को दी है.
इससे पहले इस मुद्दे को लेकर एक बैठक भी हुई है जिसमें शराबबंदी के बाद पेश आने वाले सामाजिक और आर्थिक पहलुओं पर बातचीत की गई है. मामले में प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि पार्टी के घोषणा पत्र में कहा गया है कि हम छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करेंगे, लेकिन किसान, आम जनता और मजदूरों की स्थिति को ध्यान में रखा जा रहा है इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा.

   आबकारी मंत्री का बड़ा बयान

आबकारी मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि शराबबंदी को लेकर सभी समितियों की बैठक ली जा रही है, शराबबंदी से पहले किस तरह का प्रचार होगा, जिन राज्यों ने शराबबंदी की, उन राज्यों में कैसी स्थिति है, इसका आकलन किया जाएगा. कवासी लखमा ने कहा कि यहां शराबबंदी को लेकर हमारी सरकार गंभीर है. आपको बता दें कि 23 अगस्त को शराबबंदी को लेकर विधायक सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक भी हुई है. इस बैठक में विधायक शिशुपाल सोरी, उत्तरी जांगड़े, रश्मि सिंह, द्वारकाधीश यादव, दलेश्वर साहू, पुरुषेत्तम कंवर, संगीता सिन्हा और कुंवर सिंह निषाद समते आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास मौजूद रहे जिसमें ज्यादार विधायकों ने धीरे-धीरे शराब दुकानें कम करते हुए  सामाजिक अभियान के जरिए लोगों में जन-चेतना अभियान चलाने का सुझाव दिया.

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!