छत्तीसगढ़:- मुर्गे की बलि देकर परिवार को खत्म करने की साजिश, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग/ भिलाई में दो युवकों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए जादू टोने का सहारा लिया है। युवकों ने शुक्रवार रात एक घर में दरवाजे के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं दूसरे घर में मुर्गे की बली देकर, कटे नीबू में सुई चुभोकर, सफेद सिंदूर और काली चूड़ी फेंक कर चले गए। मामला छावनी थाना के कैंप 1 सुंदर का है। यहां के रहवासी एस नरेश के घर में बदमाशों ने ये वारदात की। सुबह 4 बजे जब एस नरेश उठे और घर का दरवाजा खोला तो वो काफी डर गए। उन्होंने कभी ऐसा टोना टोटका नहीं देखा था। इसके बाद उन्होंने डर के मारे तुरंत घर का दरवाजा बंद कर लिया। अपनी पत्नी रामलुमा को घर के बाहर जाने से मना किया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे एस बाला राजू को फोन करके घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही बेटा एस बाला राजू घर पहुंचा। उसने देखा कि मोहल्ले में भीड़ लगी है। लोग काफी डरे हैं। उसने लोगों को समझाया कि जादू टोना कुछ नहीं होता। ये किसी ने शरारत की है। इसके बाद उसने छावनी थाने में शिकायत की। पुलिस के आने पर जांच करने के बाद टोना टोटका का सामान घर के बाहर से हटाया गया। एस नरेश और उनकी पत्नी का कहना है कि मोहल्ले में दो तीन लोगों से उनकी कुछ पुरानी रंजिश है, उन्हीं के द्वारा ये सारा खेल खेला गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    error: Content is protected !!