छत्तीसगढ़:- महिला शिक्षिका ने बच्ची को बाथरूम में किया बंद, कई दिनों तक पिटा, खाना भी नहीं दिया

रायगढ़/ रायगढ़ जिले से एक शिक्षिका की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिक्षिका ने 6 साल की बच्ची को घर के बाथरूम में कई दिनों तक बंद करके रखी थी। जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और खरसिया पुलिस ने 6 वर्ष की बच्ची को महिला शिक्षिका के घर से रेस्क्यू किया है।

दरअसल पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। बुधवार देर रात अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक बच्ची के साथ आशा अग्रवाल के द्वारा मारपीट की जा रही है और बच्ची को गई दिनो तक बाथरूम में बंद किया गया है। आरोपियो ने बच्ची को कई दिनों से खाना भी नहीं दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने खरसिया के मदनपुर सिंचाई कॉलोनी में आशा अग्रवाल के घर दबिश देते हुए बच्ची को बाथरूम से निकाला।

दरअसल बीते कई दिनों से शिक्षिका आशा अग्रवाल के पड़ोसियों को मारने पीटने की आवाज लगातार आ रही थी। जिसपर पड़ोसियों ने नजदीकी पुलिस थाने में इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद महिला बाल विकास और पुलिस अधिकारियों ने टीम बनाकर देर रात बच्ची का रेस्क्यू किया है।

दो साल से बच्ची को अपने घर में रखे है

बताया जा रहा है कि, महिला शिक्षिका आशा अग्रवाल खरसिया विकासखंड के बांसमुड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल में पदस्थ है। अधिकारियों ने महिला और पति से पूछताछ पर पता चला कि बीते 2 वर्षों से बच्ची को अपने साथ रखे हुए हैं। पति बिश्रामपुर क्षेत्र में ट्रांसपोर्टिंग का काम करता था। इसी दौरान उसके ड्राइवर के द्वारा गरीब होने के कारण अपने मालिक को बच्ची दे दिया ताकि बच्चे की पढ़ाई लिखाई अच्छे से हो सके ।

वहीं अधिकारियों ने बच्ची को सुरक्षित वहां से निकालकर सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है। आरोपी महिला शिक्षिका और उसके पति पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कर रहे है।

  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    कोरबा। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से “सजग कोरबा” अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी

    देश की सुरक्षा और उपलब्धि महत्वपूर्ण : कामड़ी
    error: Content is protected !!