छत्तीसगढ़: महिला प्रोफेसर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-‘मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना’

धमतरी। जिले में नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने खुदकुशी कर ली। महिला प्रोफेसर का शव उनके किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा – “मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं।”

फिलहाल महिला प्रोफेसर के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के कैलाशपति नगर की है। 31 वर्षीय महिला प्रोफेसर सुषमा साहू प्रॉपर रायपुर की रहने वाली थी। पिछले कुछ सालों से धमतरी के कैलाशपति नगर में किराए के मकान में रह रही थी। वे नारायण राव मेघा वाले कन्या महाविद्यालय में केमिस्ट्री की अतिथि प्रोफेसर थी।

गर्मी की छुट्टियों के दौरान वो रायपुर चली गई थी। 13 जून को वे अचानक वापस धमतरी लौटी। शाम तक जब उनके घर से कोई आवाज़ नहीं आई, तो आस-पड़ोस के लोगों सुषमा के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। केवल कूलर की आवाज सुनाई दे रही थी।

लंबे समय तक जब कोई एक्टिविटी नहीं मिली तो आसपास के लोगों ने सुषमा के पिता नारायण लाल साहू को फोन कर उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने एक पहचान वाले को वहां भेजा। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो सुषमा का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। इसके बाद फौरन रुद्री थाने की पुलिस को सूचना दी गई।

रुद्री थाना प्रभारी अमित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें सुषमा ने स्पष्ट रूप से आत्महत्या की बात लिखी थी। उन्होंने लिखा, “मम्मी-पापा सॉरी, मुझे माफ करना। मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रही हूं”

इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की, लेकिन देर शाम होने के कारण उसे पोस्टमार्टम के लिए उसी दिन नहीं भेजा जा सका।

  • Related Posts

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खेत में मिला था शव, आरोपी ने मृतक को दिये उधारी के 3000 रुपये के विवाद में हत्या करने की बात कबूली    (रायगढ़)खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक…

    Read more

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत
    error: Content is protected !!