छत्तीसगढ़:- मधुमक्खियों ने राहगीरों पर किया हमला, 6 से ज्यादा लोग घायल, 2 की हालत गंभीर, लोगों ने भागकर बचाई जान

कोरबा/ दादर खुर्द तिवारी चाल के पास मधुमक्खियों ने राहगीरों और मजदूरों पर हमला कर दिया मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। करीब 15 मिनट बाद जब मधुमक्खियां शांत हुईं तो लोगों ने राहत की सांस ली। मधुमक्खियों के हमले में 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की है।

दरअसल, जशपुर निवासी बिरसाय अपने साथी द्वारिका प्रसाद के साथ दादर खुर्द में किराए के मकान में रहता है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। ठेकेदार ने इन्हें गड्डा खोदने का काम दिया था, जिसके लिए दोनों मजदूर जगह देखने जा रहे थे। चाल के पास पहुंचे तो लोग भागते नजर आए इस दौरान जैसे ही वे तिवारी चाल के पास पहुंचे तो लोग
भागते नजर आए। इससे पहले कि बिरसिंह और द्वारिका कुछ समझ पाते मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। जब उन्हें बचने का कोई रास्ता नहीं मिला तो वे मौके पर ही बैठ गए। थोड़ी देर बाद मधुमक्खियां शांत हो गईं। इस बीच मधुमक्खियों के हमले से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!