छत्तीसगढ़:- मद्धेश्वर पहाड़ को मिला विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग का दर्जा , गोल्डन बूक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ मद्धेश्वर पहाड़, मुख्यमन्त्री ने दी बधाई

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्थित मधेश्वर पहाड़ को शिवलिंग की विश्व की सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता मिली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला है। रिकॉर्ड बुक में ’लार्जेस्ट नेचुरल फैक्सिमिली ऑफ शिवलिंग’ के रूप में मधेश्वर पहाड़ को दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश के पर्यटन की उपलब्धियों में एक नया आयाम बताया।

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि श्रीमती हेमल शर्मा और अमित सोनी ने मुख्यमंत्री श्री साय से आज मंत्रालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें वर्ल्ड रिकार्ड का सर्टिफिकेट सौंपा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं। 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पर्यटन वेबसाईट https://www.easemytrip.com में जशपुर जिले को शामिल किया गया है। इसके बाद जिले के लिए यह एक और बड़ी उपलब्धि है। इस वेबसाइट में शामिल होने वाला जशपुर छत्तीसगढ़ का पहला जिला है, इससे पर्यटन प्रेमियों को जशपुर के नैसर्गिक स्थलों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी तथा पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

मधेश्वर पहाड़ : प्रकृति और आस्था का संगम 

जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लॉक में मयाली गांव से 35 किलोमीटर दूर स्थित मधेश्वर पहाड़, शिवलिंग के आकार की अपनी अद्भुत प्राकृतिक संरचना के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थान लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहाँ स्थानीय ग्रामीण इसे विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रूप में पूजते हैं।

पर्यटन और रोमांच का केंद्र 

मधेश्वर पहाड़ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्वतारोहण और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी लोकप्रिय होता जा रहा है। यहाँ हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं और प्रकृति के साथ जुड़ने का अनुभव करते हैं। जशपुर जिले में पर्यटन और रोमांचक खेलों के विकास की असीम संभावनाएँ मौजूद हैं।

  • Related Posts

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    ’जनप्रतिनिधियों ने उठाए जनहित से जुड़े प्रमुख मुद्दे’कोरबा 21 मार्च। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की…

    Comments are closed.

    You Missed

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश

    झूलेलाल जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जयसिंह अग्रवाल ने दिया भाईचारे का संदेश
    error: Content is protected !!