छत्तीसगढ़:- ‘मंजीत ने मुझे मार डाला… सॉरी मंजीत… घर पर मिली युवती की लाश, पड़ोसियों ने देखा नकाबपोश युवक को भागते सुसाइड नोट भी बरामद

कोरबा/ कोरबा जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. युवती के शव के पास एक बैग मिला है, जिसमें एक चाकू, चांदी का लाकेट, एक मफलर और एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड नोट में लिखा है कि मंजीत ने मुझे मार डाला… सॉरी मंजीत! सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पूरा मामला जिले के उरगा थाना अंतर्गत सिलियारी भांठा इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, मृत युवती का नाम पूजा पटेल (18 वर्ष) है और वह स्पोर्ट्स और बी.ए. प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. घटना के दौरान युवती के परिजन काम पर गए हुए थे और युवती घर पर अकेली थी. इसी दौरान पड़ोस की महिला ने एक नकाबपोश युवक को युवती के घर से बाहर भागते हुए देखा और उसने युवती के परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे तो युवती मृत अवस्था में मिली. वहीं शव के पास मिले नोट से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. 

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. युवती के शव के पास मिले नोट के अनुसार पुलिस इस मामले की लव एंगल से भी जांच कर रही है. परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है.

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!