छत्तीसगढ़:- भाजपा के महापौर प्रत्याशी को वोट नहीं देने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, छावनी में तब्दील हुआ इलाका

रायगढ़/ नगरीय निकाय चुनाव के माहौल के बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार शाम चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना ने इतना तूल पकड़ लिया कि इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और जूटमिल थाना क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम जूटमिल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद माहौल इतना गर्मा गया कि थाने के सामने सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. आचार संहिता के दौरान मारपीट के बाद इस हंगामे की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली, चक्रधर नगर थाना प्रभारी के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे.

मारपीट के संबंध में बताया जा रहा है कि जूटमिल क्षेत्र में कोतरा रोड क्षेत्र से कुछ युवकों का दल जूटमिल क्षेत्र में पहुंचा था और उनके द्वारा भाजपा के महापौर प्रत्याशी को वोट नहीं देने की बात कही जा रही थी. इतना ही नहीं, उनकी बात नहीं मानने पर उन्हें धमकी भी दी जा रही थी. इसी दौरान मारपीट की यह घटना घटित हो गई. जिसके बाद से दोनों ही पक्ष जूटमिल थाने में पहुंचकर हंगामा कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक अंततः दोनों पक्षों में समझौता हो जाने की बात कही जा रही है.

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!