छत्तीसगढ़:- बैंक से रुपये निकालकर जा रहे व्यक्ति से लूट, बाइक सवार युवकों ने रुपयों से भरा बैग छीना, देखते रहे लोग

कोरबा/ कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड मुख्य मार्ग पर एसएस प्लाजा के पास लूट की घटना सामने आई। यहां बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र में गायत्री नगर छठ घाट निवासी 58 वर्षीय अपिकर केरकेटा परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार की दोपहर अपनी वैन में सवार होकर एसएस प्लाजा स्थित बैंक गए हुए थे। बैंक से 90 हजार निकाल कर वापस अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार दो लुटेरे आए और रुपयों से भरे बैग को हाथ से लूट कर फरार हो गए।

अपिकर केरकेटा ने बताया कि लूट की घटना के दौरान उन्होंने चीख-पुकार भी मचाई, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की। समय रहते अगर कोई लुटेरों का पीछा करता या फिर पकड़ने का प्रयास करते तो साथ वह पकड़े जाते। बताया जा रहा है कि लुटेरे पहले से ही पीड़ित का पीछा कर रहे थे और रेकी करने के बाद उसने लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपिकर केरकेटा ने बताया कि वो पेशे से ड्राइवर हैं और स्कूल में खुद की वैन चलाते हैं। उन्हें जमीन खरीदने के लिए कुछ पैसों की कमी पड़ी थी, जिसके चलते रुपय निकालने के लिए बैंक गए हुए थे।

पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें लूट की वारदात कैद हो गई है। कोतवाली थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जिले के अन्य थाना, चौकियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!