छत्तीसगढ़:- बेल पीटिशन के दौरान ही रानू के खिलाफ भ्रामक खबरें फैलाई जाती हैं-मौर्य

राजनांदगांव/ कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू के पति आईएएस अफसर जयप्रकाश मौर्य ने जेल के अंदर लड़ाई की खबरों को भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि जेल में उनकी पत्नी का झगड़ा हुआ है। उन्होंने ऐसे समाचार को पूर्णतः गलत बताते कहा है कि जिस दिन उनकी पत्नी का बेल पीटिशन की कोर्ट में सुनवाई होती है उस दिन कतिपय शरारती तत्वों द्वारा भ्रमात्मक समाचार प्रकाशित किया जाता है, ताकि माननीय न्यायाधीश के दिमाग पर असर पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका पर उन्हें भरोसा है। देर-सवेर उनकी पत्नी को न्याय मिलेगा। पत्नी का बेल पीटिशन आर्डर अभी सुरक्षित है। ऐसे में षडयंत्रकारी द्वारा जानबूझकर भ्रामक खबर डाले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फर्जी मीडिया द्वारा पत्नी का मीडिया ट्रायल भी किया जा रहा है। ऐसे में इस तरह की खबरों पर लोगों को विश्वास नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में जेल में आईएएस रानू साहू और डिप्टी कलेक्टर सौम्या चौरसिया के बीच मारपीट होने की खबरें सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों में वायरल हो रही है।

  • Related Posts

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। विशेष रूप से हसदेव नदी…

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    कोरबा/बिलासपुर:SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की कुसमुंडा परियोजना में 70 लाख टन कोयला हेराफेरी के आरोप वाले सनसनीखेज मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। इस महाघोटाले को…

    Comments are closed.

    You Missed

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    आस्था से जगमगाएगा सर्वमंगला धाम, 9000 ज्योति कलशों से रोशन होगा दरबार

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    SECL कुसमुंडा में 2100 करोड़ रुपए का ‘कागजी कोयला’ महाघोटाला: साक्ष्यों को दबाने के लिए जनसंपर्क अधिकारी ने फैलाया झूठ, RTI कार्यकर्ता ने ठोंकी आपराधिक शिकायत

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    चेट्रीचंड्र महोत्सव: महिलाओं व बच्चियों की भव्य बाइक रैली, जय झूलेलाल के जयघोष से गूंजा तिल्दा-नेवरा

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    KORBA जनपद से ‘फाइल गायब’, इस अधिकारी की अनुकम्पा नियुक्ति पर सवाल

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत

    DEO ने ब्रिलिएंट स्कूल कोरबा को नोटिस जारी किया: CBSE मान्यता दस्तावेज 2 दिन में पेश करने का निर्देश दिए; पेरेंट्स ने थी कलेक्टर से शिकायत
    error: Content is protected !!