छत्तीसगढ़:- बीकॉम की स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,एक युवक कर रहा था परेशान कई दिनों से थी तनाव में

दुर्ग/ सोमवार को 23 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। वह फैशन डिजाइनर थी। और भिलाई के कल्याण महाविद्यालय से बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। बताया जा रहा है, एक लड़का उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। हालांकि पूरी तरह से मौत कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

भट्ठी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में आकांक्षा अहिरवार अपनी मां, दो बहन और एक भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। आज सुबह 11.30 बजे उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से झूलती हुई मिली। फिलहाल भट्ठी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आकांक्षा के घर में उसकी मां, दो बहन और एक भाई है। छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। आकांक्षा के पिता हत्या के मामले में पिछले 20 साल से फरार हैं। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया, आकांक्षा को कुछ समय से उसे एक लड़का परेशान कर रहा था। उसने उसके बारे में अधिक जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उसको लेकर वो परेशान थी। घरवालों को भी नहीं पता था कि वो इतनी मानसिक तनाव में आएगी की ऐसा कदम उठा लेगी।

  • Related Posts

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 10…

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

      फार्म हाउस, बड़ी होटलें, बस्ती से लेकर पॉश कॉलोनियों तक फैला आनलाइन सट्टा ओम खेमानी, अनिल आलू, इम्मू, बाबू पठान, आशु शर्मा पुलिस की पकड़ से बाहर सट्टा माफियाओं…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    कोरबा में रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच जारी

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    छत्तीसगढ़ IPL के लिए सटोरियों ने छत्तीसगढ़ में बनाया नेटवर्क!

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दी राम नवमी की बधाई एवं शुभकामना

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    SECL दीपका खदान की हैवी ब्लास्टिंग से हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र में हादसा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.
    error: Content is protected !!