छत्तीसगढ़:- बिरयानी सेंटर में लटके मिली महिला की लाश,अस्पताल में भर्ती दस दिन के बेटे को दूध पिलाने वार्ड से निकली थी प्रियंका बिंझवार

कोरबा/ निहारिका के समीप गुमटी में एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिली है। मृतिका अपने पति और परिजनों के साथ थोड़ी ही दूर स्थित अस्पताल में ठहरी थी, जहां उसका दस दिन का बेटा भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंच वैधानिक कारवाई में जुट गई है।

मृतिका का पति

मामला शनिवार की तड़के सामने आया। प्रतिदिन की तरह लोग सर सपाटे पर निकले हुए थे इसी दौरान उनकी नजर निहारिका के बाजू में स्थित गुमटी में चलने वाली बिरयानी सेंटर पर पड़ी यहां एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह खबर मिलते ही लोग एकत्रित हो गए।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने में तैनात एएसआई दुर्गेश राठौर भी मौके पर जा पहुंचे। घटनास्थल से थोड़ी ही दूर एक परिवार बैठा हुआ था। जिनसे बात करने पर मृतिका की पहचान उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसामुड़ा निवासी प्रियंका बिंझवार के रूप में हुई। मौके पर मौजूद उसके पति अनुज कुमार बिंझवार ने बताया कि उसकी शादी प्रियंका से करीब 4 साल पहले हुई थी। पहले संतान की मौत के बाद दूसरी बार 16 अप्रैल को प्रियंका का प्रसव हुआ था। उसके 10 दिन के बच्चे की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उन्होंने दो दिन पहले ही अपने बच्चे को शिशु रोग विशेषज्ञ के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जिसका उपचार चल रहा है। प्रियंका देर रात बच्चे को दूध पिलाने के नाम पर वार्ड से निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। वे काफी देर तक इंतजार करने के बाद प्रियंका की तलाश में निकले। इसी दौरान रात करीब 3 बजे उसे फांसी के फंदे पर लटकी प्रियंका की लाश दिखी। जिसकी जानकारी उसने कोरबा में ही रोजी मजदूरी करने वाले मृतिका के भाई को दी है। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!