छत्तीसगढ़:- बहन से छेड़खानी का भाई ने लिया बदला… पहले शराब पिलाई, फिर दी खौफनाक मौत

बिलासपुर/ जिले के रतनपुर में बहन से छेड़खानी से परेशान भाई ने एक युवक को खौफनाक मौत दी। उसने युवक को पहले खूब शराब पिलाई और फिर झाड़ियों में ले जाकर उसकी बेहरमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं सबूत मिटाने के लिए उसने शव को जला दिया। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत सांधीपारा पहाड़ी के नीचे 28 फरवरी को एक युवक की जली हुई लाश मिली थी। जांच करने पर पता चला कि ये सूरज खैरवार की लाश है, जो सांधीपारा का ही रहने वाला था। इसपर रतनपुर पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाई पूछताछ शुरु की। इसमें पता चला कि मृतक को आखिरी बार गांव के कोन्दा उर्फ ओमप्रकाश (19) के साथ देखा गया था। इसपर पुलिस ने उसके घर में दबीश दी तो वह फरार मिला।

पुलिस लगातार ओमप्रकाश की तलाश कर रही थी। 4 मार्च को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओमप्रकाश घर में आया हुआ है। पुलिस ने दबीश देकर उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। फिलहाल उसकी निशानदेही पर पुलिस पहाड़ी के नीचे झाड़ियों से हत्या में उपयोग हथियार बरामद कर लिया है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पुछताछ मे पता चला की मृतक सूरज खैरवार आरोपी ओमप्रकाश की छोटी बहन के साथ छेड़खानी करता था।  उसकी हरकत से त्रस्त होकर बहन ने अपने भाई ओमप्रकाश को इसकी जानकारी दी थी और कहा की सूरज को छेड़खानी करने से मना किया था। लेकिन वह अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा था। इसपर ओमप्रकाश ने योजना बनाकर 27 फरवरी को सूरज को पहले खूब शराब पिलाई और घर के पीछे झाड़ी में ले जाकर टांगी से हमलाकर हत्या कर दी और उसके शव को जला दिया।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!