छत्तीसगढ़:- बम्लेश्वरी मंदिर में लगाए जा रहे चांदी के दरवाजे,कीमत डेढ़ करोड़

रायपुर/डोंगरगढ़/ मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट इस नवरात्रि पर मंदिर को आकर्षक रूप देने के लिए खास तरह की तैयारी कर रहा है. इसमें सबसे खास यह है कि ऊपर पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में 150 किलो चांदी का भव्य दरवाजा लगाया जाएगा, जिसके निर्माण में नासिक (महाराष्ट्र) के कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं. इसकी लागत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए होगी. दरवाजे की डिजाइन कैसी होगी, ट्रस्ट ने फिलहाल इसे गोपनीय रखा है, लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि दरवाजा बहुत ही आकर्षक होगा.

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर को लेकर लोगों में अगाध आस्था है. नवरात्रि में यहां विशाल मेला लगता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग माता का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं. इस दौरान मंदिर की खास सज्जा भी की जाती है, जो कि देखते ही बनती है. ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि ऊपर मंदिर स्थित दरवाजे को 150 किलो चांदी से बनाया जा रहा है. दरवाजे पर लगाई जाने वाली चांदी की चादर लगभग 22 गेज मोटी होगी, जिसे रायपुर में तैयार कराया गया है. इस चांदी के गेट को लकड़ी पर नई डिजाइन के साथ चढ़ाया जाएगा.

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!