छत्तीसगढ़:- बच्चे की हत्या कर फरार विवाहिता का तालाब में मिला शव, पति से विवाद के बाद काट दिया था बच्चे का गला

तालाब में तैरता मिला मां का शव - Dainik Bhaskar

अंबिकापुर/ सरगुजा जिले के लखनपुर थाना अंतर्गत कुन्नी क्षेत्र में शराब पीने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद आठ माह के बच्चे की हत्या कर फरार विवाहिता का शव गांव के ही एक तालाब में मिला है। महिला 26 जनवरी से लापता थी। आशंका है कि उसने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना अंतर्गत कुन्नी चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर विवाद होता था। 25 जनवरी को छेरता मनाने गया पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा तो शाम को दोनों का विवाद हुआ। विवाद के बाद रात को वे सो गए थे। रात में फुलकुमारी ने चाकू से आठ वर्षीय पुत्र हितेश का गला काट दिया एवं पेट में दो बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

बेटे की हत्या के बाद से लापता थी महिला

कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि रात में विवाद होने के बाद वे सो गए थे। भोर में पवन ने फुलकुमारी से गुडाखू मांगा। वह बाहर गई तो वापस नहीं लौटी। पवन को हितेश का खून से लथपथ शव मिला था। परिजनों के साथ पुलिस ने भी फुलकुमारी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला।

तालाब में तैरता मिला शव

बुधवार शाम कुन्नी के बड़का मुड़ा तालाब में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची कुन्नी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त फुलकुमारी के रूप में हुई। शव सड़ने लगा था, जिससे आशंका है कि उसने 26 जनवरी को ही तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शव का पीएम गुरूवार को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शराब के विवाद में गई दो जानें

पवन व फुलकुमारी का विवाह करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था। पति पवन के शराब पीने के आदत के कारण दोनों का पहले भी विवाद होता था। फुलकुमारी ने पति से कहा था कि एक दिन वह बच्चे को मारकर स्वयं मर जाएगी, फिर शराब पीते रहना। घटना से परिजन सदमें में हैं।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!