छत्तीसगढ़:- बच्ची को जंगल में छोड़ा, 4 दिन बाद मिली मासूम की लाश…

मुंगेली/ जिले में महिला सरपंच अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को जंगल में छोड़कर घर आ गई, जिससे बच्ची की भूख-प्यास से मौत हो गई। 4 दिन खोजबीन के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र के खुड़िया चौकी का है ।बताया जा रहा है कि ग्राम पटपरहा की महिला सरपंच संगीता पंद्राम 6 मई को घरेलू विवाद के बाद 3 वर्षीय अनुष्का और एक वर्षीय बेटे को अपने साथ लेकर शाम को मायके जाने पैदल ही निकल गई। महिला का मायके तकरीबन 25 किमी दूर मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के गोपालपुर में स्थित है।

एसडीओपी माधुरी धीरही ने बताया कि महिला सरपंच ने बच्ची को अचानकमार टाइगर रिजर्व एरिया में स्थित 5 किमी दूर मैलू पहाड़ी पर छोड़कर आ गई थी, जिसकी जानकारी अपने पड़ोसियों की दी थी। पति शिवराम पंद्राम को पता चलते ही रात में अपने साथियों के साथ बच्ची को खोजने जंगल चले गए, लेकिन नहीं मिली। घटना के दूसरे दिन मृत बच्ची के पिता ने खुड़िया चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद खुड़िया पुलिस भी परिवार वालों के साथ बच्ची की खोजबीन शुरू की। इस दौरान बच्ची की मां ठीक तरह से ये नहीं बता पा रही थी कि बच्ची को जंगल के किस हिस्से में छोड़ी है,जिसके चलते परिजन और पुलिस लगातार खोजबीन करते रही।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में जब बच्ची नहीं मिली तो पुलिस ने गुम इंसान कायम कर कई टीम बनाकर खोजबीन शुरू की। इस दौरान 9 तारीख की रात को बच्ची की लाश पहाड़ी के ऊपर मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 4 दिन पुरानी लाश मिलने पर शव परीक्षण में पुलिस ने पाया है कि बच्ची के शव में किसी तरह के जंगली जानवरों के निशान नहीं पाए गए हैं। वहीं शव पुरानी होने की वजह से उसमे कीड़े लग गए थे।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!