छत्तीसगढ़:- फ्लोरा मैक्स से ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने रोका मंत्री नेताम और लखन का काफिला, हजारों की संख्या में लगा है महिलाओं का जमावड़ा

कोरबा/ फ्लोरा मैक्स निजी कंपनी से ठगी का शिकार हुई महिलाओं के द्वारा कर्ज माफी की मांग की जा रही है। आज आईटीआई तानसेन चौक पर कोरबा जिले के अलावा दूसरे जिलों से आई पीड़ित महिलाओं के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया। दोपहर करीब 1 बजे किए गए चक्काजाम के दौरान चौक पर स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम को महिलाओं ने घेर लिया। चक्का जाम होने के कारण कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम को बालको की ओर से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया था। इसके पश्चात कार्यक्रम स्थल पर पहले से ही श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मौजूद थे। इधर जब रामविचार नेताम के आने की जानकारी महिलाओं को हुई तो उन्होंने वनवासी आश्रम के सामने एकत्र होकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम जब वहां से रवाना होने के लिए अपने वाहन में बैठे तो गेट पर ही महिलाओं ने इनका काफिला रोक दिया। मजबूरन दोनों मंत्रियों को कार से उतरकर वापस कार्यक्रम स्थल पर जाना पड़ा। सुरक्षा की दृष्टि से चैनल गेट को बंद कर दिया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला भी आज कोरबा में हैं। घेराव की जानकारी होते ही कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी से लेकर तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उनके द्वारा आंदोलन के नेतृत्व कर्ताओं को समझाइश दी जा रही है ताकि दोनों मंत्रियों को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकाला जा सके।
समाचार लिखे जाने तक यह गतिरोध कायम है और चौक पर हजारों की संख्या में महिलाओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

  • Related Posts

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई  कोरबा। जिले के रामपुर स्थित शराब दुकान में अंग्रेजी और देसी दोनों शराब बेची…

    Read more

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    शराब मिलाकर बेचने वाले छह कर्मचारी आए पकड़ में ,मजबूरन आबकारी विभाग कर रहा है कार्रवाई

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान
    error: Content is protected !!