छत्तीसगढ़:- फॉर्म हाउस में खेल रहे बच्चे का सांप पर पड़ा पैर, काटने से हुई मौत

फाईल फोटो

कोरबा/ उरगा थाना अंतर्गत पंडरीपानी गांव में सूरज बाई फॉर्म हाउस में अपने चार बच्चों के साथ निवास करती हैं। उसका सबसे छोटा बेटा रुपेंद्र यादव उद्यान में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सूरज बाई का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। एक माह पहले ही उसके पति की तबीयत खराब होने के कारण इलाज के दौरान जिला मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। इसके बाद से उसके परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। उसके ऊपर चार बच्चों का बोझ बढ़ गया कि कैसे कमाएं और खिलाएं, तब उसने फॉर्म हाउस में मजदूरी करना शुरू किया, जहां चार बच्चों को साथ लेकर रहती है।

बुधवार की दोपहर वो फॉर्म हाउस पर काम कर रही थी। तीन बच्चे स्कूल गए हुए थे। एक सबसे छोटा रूपेंद्र यादव घर पर खेल रहा था। इस दौरान अचानक सांप पर उसका पैर पड़ गया और उसने डस लिया। इसके बाद तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के बाद परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। सांप के द्वारा डसने की बात कही गई है। वहीं, डसने के बाद सांप फॉर्म हाउस के अंदर स्टोर रूम में कुंडली मार बैठा हुआ था। इससे उन्हें और भी खतरा था, उसे देखते हुए इसकी सूचना स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी को दी गई। मौके पर पंहुच रेस्क्यू किया गया और उसे पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा, तब जाकर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

  • Related Posts

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    आज मुस्लिम समुदाय के हर एक मस्जिद में रमजान मौके पर हाफिज कुरान के द्वारा 30 अध्याय सुनाया जाता।जिसके बाद उन्हें आज के दिन 27वी शब की रात को नजराना…

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    कोरबाछत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभा…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन
    error: Content is protected !!