छत्तीसगढ़:-फांसी पर लटकी मिली लाश, काम से लौट इलेक्ट्रिशियन ने की खुदकुशी…

कोरबा/ कोरबा नगर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले इलेक्ट्रिशियन ने खुदकुशी कर ली। पत्नी ने फंदे पर उसका शव देखा और इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजपूत चौराहे के पास रहने वाले 40 वर्षीय शिवकुमार साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र का रहने वाला था। कोरबा में पिछले 9 साल से फील्ड वर्क से जुड़ा हुआ था और किराए के मकान में 16 साल के बेटे और पत्नी के साथ रहता था।

कमरे को बंद कर की खुदकुशी

पत्नी ने बताया कि रोज की तरह वह फील्ड में काम करने बुधवार की सुबह निकले थे। दोपहर जब फील्ड से काम कर वापस लौटे, उस वक्त वह काम कर रही थी। बेटा घर के बाहर था। जब बेटा घर के अंदर गया तो देखा की कमरा बंद है। इसके बाद उसने मां को बताया। पत्नी ने जब दरवाजा खोलकर देखा तो होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। खुदकुशी मामले में जांच की जा रही है। हर एंगल से तफ्तीश जारी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी
    error: Content is protected !!