
तिल्दा/नेवरा/ से निखिल वाधवा की रिपोर्ट…
तिल्दा/नेवरा/ कथित चैनल या समाचार पत्र के नाम का फर्जी पत्रकार बन कर शहर, तहसील और गांव-गांव घूमने वाले कथित फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायतें सामने आ रही है। गौरतबल है कि जिले में फर्जी पत्रकार गांवाें में सरपंच, सचिव, शिक्षकों व छोटे-मोटे व्यवसायियों को भी खबर प्रकाशित करने की धमकी देकर अवैध रुपए वसूलते हैं। फर्जी पत्रकारों द्वारा की जा रही ब्लैकमेलिंग के खिलाफ कोई भी बोलने को तैयार नहीं होता। नौबत यहां तक आ गई है कि पत्रकारवार्ता शुरू होने से आधा घंटे पहले आकर प्रथम पंक्ति में स्थान बनाकर बैठ जाते हैं। अधिकारियों के पास बैठकर डींगे हांकने वाले फर्जी पत्रकारों की कोई खास उपलब्धि भी नहीं हैं, लेकिन ये खुद को वरिष्ठ पत्रकार कहने से भी नहीं चूकते।
शहर का एक कपड़ा व्यवसायी व भाजपा अल्पसंख्यक नेता को ब्लैकमैल किया जा रहा है
इस फर्जी पत्रकार के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कुछ कथित पत्रकार गांव-गांव घूमकर अवैध वसूली करते हैं।







Comments are closed.