छत्तीसगढ़:- प्रॉपर्टी हड़पने पति को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश,सिलेंडर खोलकर लगा दी घर में आग

रायपुर/ एक पत्नी ने अपने पति की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। महिला ने पति के सोने के बाद घर पर सिलेंडर चालू कर दिया। फिर माचिस मार कर आग लगा दी। इस आग की चपेट में आकर व्यक्ति बुरी तरह जल गया। जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह पूरा कांड व्यक्ति की दूसरी पत्नी ने किया है मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 23 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि मुजगहन इलाके एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति जली हुई हालत में भर्ती हुआ है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट जानने के साथ ही पीड़ित शिव कुमार बंजारे(48) निवासी अछोली हीरानगर का मजिस्ट्रेट के सामने बयान लिया।शिव कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नियां है। पहली पत्नी रुक्मणी बंजारे और दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी है। दोनों पत्नियां अलग-अलग घर पर रहती हैं।

दूसरी पत्नी प्रॉपर्टी के लिए करती थी विवाद

शिव कुमार के मुताबिक, उसकी दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी उस पर प्रॉपर्टी अपने नाम करने की लिए दबाव डालती थी। जब वह मना कर देता था तो वह विवाद करने लग जाती थी। सूरज बाई चाहती थी कि शिव उसकी सभी प्रॉपर्टी उसे ही दे। वह उसे पहली पत्नी से मिलने को लेकर भी टोका करती थी। जिससे दोनों के बीच विवाद भी होता था। 14 जनवरी को शिव अपनी पहली पत्नी रुक्मणी से मिलकर दूसरी पत्नी के घर पहुंचा। तब सूरज बाई उससे पैसों की मांग करने लगी। इसके अलावा दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर फिर विवाद हुआ। शिवकुमार विवाद के बाद खाना खाकर वहीं सो गया।

साजिश के तहत लगाई आग 

रात करीब साढ़े 11 बजे सूरज बाई घर के सिलेंडर का वॉल्व खोल दिया। जिससे गैस पूरी तरह घर पर भर गई। फिर उसने बाहर से माचिस मार कर घर पर आग लगा दी। आग भड़कते ही शिवकुमार चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह जल गया। शोर गुल की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर शिव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने बयान और सबूत के आधार पर आरोपी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!