छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ का वार्षिक कैलेंडर 2025 जिला शिक्षा अधिकारी के हाथों विमोचित

कोरबा/ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ के वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन आदरणीय जिला शिक्षा अधिकारी महोदय टी.पी. उपाध्याय के कर कमलों से किया गया ,जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित समस्त पदाधिकारीयो को नव वर्ष की मंगल बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए संघ को सदैव शिक्षा एवं शिक्षक हित में कार्य करने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को समर्पित होने के साथ साथ शिक्षा के क्षेत्र में कोरबा जिले को राज्य में अग्रणी स्थान पर लाने हेतु लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करने कहा ।संघ के कैलेंडर विमोचन कार्यकम के साथ साथ श्रीमान केदार जैन जी प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के कुशल मार्गदर्शन एवम प्रबन्ध कार्यकारिणी के अनुमोदन पश्चात संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर श्री मोहन लहरी जी द्वारा श्री कन्हैया लाल देवांगन प्रधान पाठक प्रा. शा. नुनेरा वि. खंड पाली को संभागीय उपाध्यक्ष बिलासपुर का दायित्व प्रदान करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल एवं पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौपा गया,जिला संयोजक सादिक अंसारी एवम जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव के द्वारा पुष्प माला पहना कर संघ में स्वागत किया गया एवम देवांगन जी से अपेक्षा की गई कि संघ हित शिक्षक हित मे सदैव कार्य करते रहेंगे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री ओम प्रकाश बघेल,जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव,कार्यकारी जिला अध्यक्ष वल्लभ दास वैष्णव,जिला संयोजक सादिक अंसारी,जिला सचिव भगत रत्नायका,महासचिव घनश्याम भास्कर,राजेन्द्र तिवारी,कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष विनय रॉय पाली ब्लॉक सदस्य हीरादास मानिकपुरी,विनोद कुमार श्रीवास उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!