छत्तीसगढ़:- प्रदेश में 25 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट, कोरबा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें

रायपुर/ छत्तीसगढ़ में 25 अप्रैल तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूदांबांदी के आसार हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। दक्षिण इलाके में नमी आने से ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों में आज से 15 जून तक छुट्टियों का ऐलान भी किया गया है।

रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में रविवार को लू जैसे हालात रहे। लेकिन शाम को मौसम बदल गया और अंधड़ चली। रविवार को सबसे अधिक तापमान 44.3 डिग्री तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के 6 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

6 जिलों में तापमान 40 डिग्री पार

प्रदेश के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। दुर्ग में 42.6 डिग्री, रायपुर में 41.2 डिग्री, राजनांदगांव में 42 डिग्री, बिलासपुर मे 41.6 डिग्री, बीजापुर में 40.7 डिग्री दंतेवाड़ा में 40.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

आज यहां बारिश के आसार

रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, रायगढ़, मुंगेली कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ के आसार हैं।

बस्तर संभाग के जिलों में बारिश

मौसम विभाग अनुसार रविवार को बस्तर के तोकापाल में 18 मिली मीटर और कोंडागांव के बड़ेराजपुर में 14.9 मिली मीटर बारिश हुई। इसके साथ ही जगदलपुर में 11. 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। रविवार को जगदलपुर का पारा 37.5 डिग्री रहा।

  • Related Posts

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    कोरबा। वैसे तो विद्युत वितरण विभाग का काम उपभोक्ताओं तक सुगम रूप से भी विद्युत आपूर्ति करना है, लेकिन इस काम में विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। जिस…

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के जंगलों में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश चल रही है। इसकी स्क्रिप्ट जलस्त्रोतों के निर्माण में उजागर होती रही है। जंगलों में तालाब,स्टॉप डेम निर्माण…

    Comments are closed.

    You Missed

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    विद्युत वितरण विभाग के अफसरों को लग रहा कार्रवाई का झटका, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर फिर हुई कार्रवाई

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    KORBA:जंगल में जानवरों को प्यासा मारने की साजिश, हाथी रिजर्व क्षेत्र में भ्रष्टाचार की कहानी लिख रहे रेंजर.

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको का सम्मेलन हुआ संपन्न

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    बेढंग,खतरनाक अंडर ब्रिज में आवागमन गतिशील है। दिपका,कोरबा।

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    दर्री,निगम ने उजाड़ा दैनिक बाजार।25/03/2026

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी

    बिलासपुर में कर्मचारियों पर आरोपों की बौछार, संघ ने खोला मोर्चा….बिना सबूत कार्रवाई नहीं,कर्मचारी संगठनों का प्रशासन को साफ संदेश- रोहित तिवारी
    error: Content is protected !!