छत्‍तीसगढ़:- प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव, कोरबा समेत 10 जिलों में आज भारी बारिश

रायपुर/ प्रदेश के 10 जिलों में आज (रविवार को) भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक बारिश कोंडागांव के धनोरा 50 मिमी रिकार्ड हुई। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.3°C AWS मुंगेली सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C नारायणपुर में दर्ज किया गया।

अब तक प्रदेश में 1005.3 मिमी बारिश हुई

मानसून सीजन के 3 महीने बीत चुके हैं। 7 सितंबर तक प्रदेश में 1005.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि राज्य में मानसून की बारिश का औसत 1139.4 मिमी है। यानी सीजन की 88% बारिश हो चुकी है। अब कोटे को पूरा करने के लिए करीब 135 मिमी पानी की जरूरत है। 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म होगा। यानी इस कोटे को हासिल करने के लिए 22 दिन बचे हैं।

6 जिलों में औसत से कम बारिश हुई है

बेमेतरा, दुर्ग, सरगुजा, जशपुर, महासमुंद और सारंगढ़ में औसत से कम बारिश हुई है। 28 जिलों में सामान्य और उससे अधिक बारिश हुई है।बीजापुर में 7 सितंबर तक यहां 2004.8 मिमी बारिश हो चुकी है। ये औसत से 65 फीसदी अधिक है।

रायपुर : आज हो सकती है हल्की बारिश

रायपुर में शनिवार को दिनभर गर्मी रही। दिन का तापमान 33.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। अधिक तापमान और हवा में 76 फीसदी के आसपास नमी होने के कारण दिनभर उमस भरा मौसम रहा। हालांकि कुछ इलाकों में रात को हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, रविवार को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इस दौरान गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण प्रदेश में समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी वाली हवा आ रही है। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश ही स्थिति बनी है।

दुर्ग : बारिश से लुढ़का पारा, आज भी बरसात की संभावना

दुर्ग में करीब 20 दिन बाद मौसम फिर बदला है। जिले के कई जगहों पर शनिवार को दिन में जमकर बारिश हुई। पिछले तीन दिन से कुछ समय के लिए हल्की बरसात हो रही थी। अब पारा 2 डिग्री गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। देर रात तक बूंदाबांदी जारी रही। आज भी बारिश की संभावना है।

  • Related Posts

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

     कोरबा में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन कुछ ही घंटों में संपन्न हो गया। यह आंदोलन बालको में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों…

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    “जिसे बचाना था वही बना कातिल — पिता ने 6 साल की बेटी की कर दी हत्या”

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    कोरबा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, 50 वाहन चालकों पर भी गिरी गाज

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    तिल्दा-नेवरा में 16 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव, वर्ल्ड फेमस नंबर वन सिंधी सिंगर मोहित लालवानी देंगे प्रस्तुति

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा

    मरार पटेल समाज के अध्यक्ष उत्तम पटेल ने कलेक्टर से की मांग,निहारिका में स्थापित हो सावित्री बाई फुले की प्रतिमा
    error: Content is protected !!