छत्तीसगढ़:- प्रदेश में बारिश का सिस्टम पड़ा कमजोर, पर सरगुजा संभाग में होगी अच्छी बारिश, पांच दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर/ मानसूनी तंत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार वहीं मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि थोड़ी कम रहेगी। शनिवार को प्रदेश भर में कोटाडोल(जिला मनेंद्रगढ़ भरतपुर) में सर्वाधिक 9 सेमी बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में बीते 70 दिनों में 784.9 मिमी बारिश है, जो सामान्य से 14 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश भर में बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1677.9 मिमी बारिश है, जो सामान्य से 104 प्रतिशत ज्यादा है। रायपुर जिले में अभी तक 666.5 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा है।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर के समय धूप भी निकली। मौसम साफ होने तथा करीब 10 दिनों बाद धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिली। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजपुर में 8 सेमी, दौरा-कोचली में 8 सेमी, चलगली में 7 सेमी बारिश हुई। इनके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। सरगुजा संभाग में अभी पांच दिनों तक बारिश की गतिविधि जारी रहेगी और मध्य छत्तीसगढ़ में थोड़ी कम हो जाएगी।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, रोहतक और उसके बाद पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से रविवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

  • Related Posts

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा जिले में पत्रकारिता जगत को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। स्थानीय चैनल में कैमरा मैन के रूप में कार्यरत पत्रकार इमानुअल तांडी का शव शहर…

    Read more

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

      छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां कई युवा महिलाओं के पास रोजगार के सीमित अवसर थे, वहीं अब वे फैक्ट्रियों, तकनीकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    कोरबा में पत्रकार की संदिग्ध मौत, घर के बंद कमरे में मिला इमानुअल तांडी का शव

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    वेदांता स्किल स्कूल बदल रहा है महिलाओं के साथ देश का भविष्य

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    कोरबा में दो दिन बाधित रहेगी जल आपूर्ति, 15–16 मार्च को पानी संग्रह करने की निगम की अपील

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान

    टीपी नगर चौक रेलवे क्रासिंग पर घंटो खड़ी रही मालगाड़ी, लोग हुए परेशान
    error: Content is protected !!