छत्‍तीसगढ़:- प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, गुलाबी ठंड ने दी दस्‍तक,आज से 5 दिनों तक बारिश होने की संभावना

रायपुर/ प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो चुका है, जिससे सुबह और रात में गुलाबी ठंड का अनुभव होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि, दोपहर के समय अभी भी गर्मी का प्रभाव जारी है, जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसमें गंगालुर में सर्वाधिक 2 सेमी वर्षा हुई। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर

छत्तीसगढ़ के मौसम में चक्रवात का असर भी देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ओडिशा तट पर पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। 24 से 28 अक्टूबर के बीच प्रदेश में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

बन रहा है ये सिस्‍टम

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य भाग पर एक अवदाब बना हुआ है, जो पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके 23 अक्टूबर 2024 तक और अधिक शक्तिशाली होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म बनने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तरी-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए 24 अक्टूबर तक प्रबल साइक्लोनिक स्टॉर्म में तब्दील होकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

चक्रवात के प्रभाव से 24 अक्टूबर की सुबह तक यह उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच पुरी और सागर दीप के पास से तट को पार करेगा। इस दौरान चक्रवात में हवाओं की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है, जो प्रभावित क्षेत्रों में मौसम को और अधिक गंभीर बना सकती है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!