छत्तीसगढ़:- प्रदेश में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, आज भी कई जगह गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और अंधड़ चलने की संभावना

छत्तीसगढ़:- प्रदेश में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, आज भी कई जगह गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और अंधड़ चलने की संभावना

रायपुर/ द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को छत्‍तीसगढ़ के मौसम के मिजाज में भी मृगतृष्णा की स्थिति बनी रही। कोरबा, बिलासपुर, जशपुर, राजनांदगांव सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में जहां हल्की वर्षा हुई, वहीं राजधानी में तेज धूप के साथ बीच-बीच में बादलों की लुकाछिपी भी चलती रही। रायपुर से लगे कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई तो उसके आसपास तेज धूप भी नजर आया।

रायगढ़ 44.5 डिसे के साथ रहा छत्‍तीसगढ़ में सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस रायगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण उमस में बढ़ोतरी रही। उत्तरी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बस्तर क्षेत्र में विशेष बदलाव नहीं होगा।

छत्‍तीसगढ़ में तीन दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने, गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और अंधड़ चलने की संभावना है। 22 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज और बदलेगा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस वर्ष मानसून भी सामान्य तिथि के चार दिन विलंब से आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि जगदलपुर में 13 जून, रायपुर में 16 जून और अंबिकापुर सहित प्रदेशभर में 21 जून को मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!