
रायपुर। प्रदेशभर में सावन की शुरुआत जोरदार बारिश के साथ होगी. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. राज्य के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा हो सकती है.
इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा और बलरामपुर में मध्यम वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग ने यहां में येलो अलर्ट जारी किया है.
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ बार वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.









Comments are closed.